Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

04 August, 2010

गृह सचिव पर बरसे सत्यपाल जैन | बोले - शहर में बढ़ रहे अपराधों का लें जाएजा

दैनिक ट्रिब्यून  
 पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व् पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर 27 चंडीगढ़ में मंगलवार को प्रेस को संबोधित करते हुए।
चंडीगढ़, 3 अगस्त (नस)। नेहा अहलावत की निर्मम हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के कानून एवं विधि संसदीय प्रकोष्ठï ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी सत्यपाल जैन ने कहा कि चंडीगढ़ के गृह सचिव जरा शहर में बढ़ रहे अपराध का भी जायजा लें। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में सत्यपाल जैन और वरिष्ठ भाजपा नेता हरमोहन धवन ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस नेहा की हत्या के चार दिन बाद भी सबूतों से वंचित है। शहर में इतनी संगीन वारदात के बाद भी प्रशासन की ओर से या शहर के जिम्मेदार नेता पीडि़त परिवार की सुध तक लेने नहीं गए हैं। उन्होंने सीधे गृह सचिव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले को लेकर या शहर में कानून व्यस्था को लेकर अभी तक उनका कोई बयान नहीं आया है। चंडीगढ़ पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है, वहीं पीडि़त परिवार का यह भी कहना है कि मीडिया द्वारा ही उन्हें पता चल पाता है कि उनकी बेटी की हत्या का मामला ठंडा पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस रसूकदार से मामले से पल्ला झाड़ती नजर आती है। उन्होंने दवेंद्र सिंह बबला बाबत पुलिस की कार्यवाही पर कहा कि यह राजनीतिक पक्षों के बीच का विवाद रहा, जिसमें नतीजा सामने है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रशासन से मांग करती है कि शहर की चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था पर गहनता से विचार कर ठोस योजना बनाए। साथ ही गृह सचिव इस योजना की स्वयं समीक्षा करें।