Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

29 August, 2010

‘उद्योगों में प्रदूषण तो अधिकारी होंगे दंडित’

दैनिक भास्कर
ठठल (ऊना). मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उद्योगपतियों को राज्य में पर्यावरण मित्र उद्योग लगाने के लिए न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगों को प्रदेश सरकार बढ़ावा देगी। जिस अधिकारी के क्षेत्र में उद्योग प्रदूषण फैलाएंगे, उन्हें दंडित भी किया जाएगा। धूमल शनिवार को ठठल (अंब) में जिंदल कोटेक्स ग्रुप के हिमाचल टैक्सटाइल पार्क के शिलान्यास के बाद समारोह में बोल रहे थे। ...
इस यूनिट को यहां लाने में भाजपा लीगल सैल के राष्ट्रीय संयोजक सतपाल जैन का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि जिंदल कोटेक्स ग्रुप को सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। धूमल ने कहा कि उद्योगपति उद्योगों में कर्मचारी मित्र वातावरण तैयार करें और उन्हें पूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। ...
इससे पहले पूर्व सांसद सतपाल जैन ने कहा कि धूमल सरकार की अच्छी नीतियों की बजह से बड़े औद्योगिक घराने हिमाचल में आ रहे हैं। इस मौके पर स्वास्थ मंत्री डॉ. राजीव बिंदल, सीपीएस वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती, गगरेट के विधायक बलवीर चौधरी, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिवेश, भाजपा मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, डायरेक्टर इंडस्ट्री ओंकार शर्मा, प्रोजेक्ट हेड विशाल शर्मा, डीसी केआर भारती, एसपी संतोष पटियाल, एडीसी कै. जेएम पठानिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

राहतकोष में 10 लाख का अंशदान :
जिंदल कोटेक्स ग्रुप के एमडी संदीप जिंदल ने मुख्यमंत्री राहतकोष में दस लाख का अंशदान किया। इसके अलावा लेह-लद्दाख पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक लाख का अंशदान मुख्यमंत्री के माध्यम से दिया।
इस दौरान जिंदल ग्रुप के जगदीश राज जिंदल, यशपाल जिंदल, राजेंद्र जिंदल, रमेश जिंदल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन समेत ग्रुप के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जिंदल ग्रुप के पारिवारिक सदस्यों के साथ हवन यज्ञ में आहूति भी डाली। इस दौरान धूमल ने एक पौधा भी रोपित किया।