Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

02 May, 2010

ऐतिहासिक होगी गडकरी की न्याय रैली : सतपाल जैन

जागरण/याहू
मई 02, वरिष्ठ संवाददाता, शिमला : भाजपा के हिमाचल मामलों के प्रभारी सतपाल जैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आठ से दस मई तक प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। ... सतपाल जैन ने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दौरे के दूसरे दिन नौ मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का आईस स्केटिंग रिंक में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है व रैली के बाद प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।
सतपाल जैन ने कहा कि दस मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हिमाचल भाजपा के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक में तय किया गया कि इस रैली को ऐतिहासिक यादगार बनाया जाएगा व इसे न्याय रैली का नाम दिया गया है। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश से लगातार किए जा रहे अन्याय को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा व ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के सभी 12 हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम शर्मा की ओर से विशेष पत्र भेजा गया है।  ... इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम, सचिव प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता गणेश दत्त, विधायक विपिन परमार समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।


नड्डा के संबंध में फैसला जल्द
सतपाल जैन ने कहा कि वन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने पद पर बने रहेंगे अथवा नहीं इसका फैसला जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल लेंगे। नड्डा ने हाल ही में नितिन गडकरी की टीम में बतौर महामंत्री शामिल होने के बाद मंत्रिपद से त्यागपत्र देने की पेशकश की है व बाकायदा मुख्यमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।