Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

02 May, 2010

न्याय रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

कांग्रेस पर क्रिकेट के राजनीतिकरण करने का आरोप
नड्डा एक साथ बने रह सकते हैं दोनों पदों पर: जैन
दैनिक ट्रिब्यून
शिमला में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन। [news.satyapaljain.com]
शिमला, 1 मई (निस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की 9 मई को शिमला की प्रस्तावित रैली को भाजपा न्याय रैली के रूप में आयोजित करेगी। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और रैली के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये बात भाजपा के हिमाचल मामलों के केंद्रीय प्रभारी सतपाल जैन ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर क्रिकेट का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि वन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एक साथ दोनों पदों पर बने रह सकते हैं और इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।
भाजपा के हिमाचल मामलों के प्रभारी सतपाल जैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 8 मई से नितिन गडकरी के हिमालच के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे और 9 मई को आईस स्केटिंग रिंक शिमला में न्याय रैली को संबोधित करेंगे। उनहोंने कहा कि भाजपा इस रैली को सफल बनाने के लिए खास इंतजाम कर रही है ताकि रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
सतपाल जैन ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 8 मई को दिल्ली से फ्लाइट के जरिए दोपहर को शिमला पंहुचेंगे। रात को वे मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित पार्टी के वरिष्ठï नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। इसी दिन गडकरी के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। सतपाल जैन ने बताया कि इस रैली के जरिए प्रदेश भाजपा राज्य के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव के मुद्दे को उठाएगी और जनता को भी अवगत कराएगी। ...
... सतपाल जैन ने बताया कि नितिन गडकरी का सभी राज्यों का दौरा करने का कार्यक्रम है जिसमें वे अलग अलग राज्यों में दो से तीन दिन तक रहेंगे।
सतपाल जैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा की आईपीएल मुद्ïदे को लेकर कोई राय नहीं है और कांग्रेस हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा खेल को राजनीति से जोडऩे की जबरदस्त कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किक्रेट के साथ बहुत सारी पार्टियों के लोग जुड़े हुए हैं लेकिन यह केवल राजनीतिक पार्टियों के स्तर पर नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि टेलीफोन टेपिंग भाजपा की प्रदेश सरकार नहीं बल्कि केंद्र सरकार करवा रही है। ...