Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

22 August, 2008

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 22, चंडीगढ़- भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ इकाई एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने अमरनाथ संघर्ष समिति के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। इन संगठनों के 235 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इन्हें सेक्टर 26 के थाने में ले जाया गया जहां कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया। ...
     ... इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों को भाजपा की अध्यक्ष कमला शर्मा, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, अमरनाथ संघर्ष समिति के चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माता राम धीमान, आशा वर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि हम लोग अमरनाथ संघर्ष समिति का पूर्ण रूप से समर्थन करते है। जब तक अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन वापस नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।...
     ... इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर घाटी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं, तिरंगे का अपमान किया जा रहा है और अलगाववादी ताकतें वहां पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे हैं। इन सब घटनाओं के बाद भी कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक बनी बैठी है। इससे कांग्रेस पार्टी का सांप्रदायिक चेहरा जनता के सामने आ गया है। दूसरी ओर जम्मू के देशभक्त, जो तिरंगा हाथ में लेकर 'भारत माता की जय' के नारे के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, उन पर लाठी और गोली की बौछार किया जाता है। ...
     ...इस मौके पर अमरनाथ यात्रा समिति के संयोजक नरेश अरोड़ा, विजय सिंह भारद्वाज, सतिंदर सिंह आदि उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा महासचिव संजय टण्डन, पुरुषोतम महाजन आदि नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।