Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

12 August, 2008

पार्षद को न्याय दिलाने के लिए भाजपा शिष्टमंडल मिला राज्यपाल से

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 12, चंडीगढ़- भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ इकाई ने गत सोमवार को रामदरबार के एक बच्चे की बिजली के करंट से हुई मौत के बाद कांग्रेस पार्टी के महापौर की मौजूदगी में भाजपा पार्षद रामलाल के घर पर पत्थर फेंकने और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया।
     इस बाबत पत्रकार वार्ता में चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष कमला शर्मा और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि करंट लगने से हुई मौत के मामले में चंडीगढ़ के महापौर ने जो व्यवहार किया, वह निंदनीय है। कमला शर्मा ने कहा कि गत 9 अगस्त को 10 बजे रात में रामदरबार में बिजली के करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई इस मौत के लिये कांग्रेसी महापौर प्रदीप छाबड़ा ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के सात मिलकर भाजपा पार्षद के घर तोड़फोड़ की और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। यह कांग्रेस पार्टी की हताशा व निराशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी गरीब की मौत पर राजनीति करने से बाज नही आती है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि करंट लगे बच्चे को लेकर भाजपा पार्षद अस्पताल गए थे तो दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता स्थानीय भाजपा पार्षद के के घर पर तोड़फोड़ और उनके बच्चों को धमकाते रहे है। इसके अलावा भाजपा पार्षद का पुतला भी फूंका गया। इस मामले ले पर तो कांग्रेस के महापौर व सांसद के घर पर प्रदर्शन व पुतले जलाना चाहिए थे क्योंकि चण्डीगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में कांग्रेस पार्टी का दखल है। इसमें यदि बिजली की व्यवस्था में गड़बड़ी है तो इसके लिये कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा पार्षद रामलाल के घर पर तोड़फोड़ के मामले में बड़ी मशक्कत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई पर इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। भाजपा चंडीगढ़ प्रशासन से मांग करती है कि मृतक के परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया जाए और पार्षद रामलाल के घर पर हमला करने वाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस बाबत में भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के प्रशासक से मिलकर भाजपा पार्षद रामलाल के साथ अनुचित व्यवहार करने वालों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस मामले में प्रशासक ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले पर यदि उचित कार्रवाई नही हुई तो 14 अगस्त को इस मामले के लिए रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिये भाजपा लीगल सेल निशुल्क केस लड़ेगा।