Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

27 November, 2007

शांता सेंटर में, धूमल को सूबा

भास्कर न्यूज
Tuesday, November 27, 2007 14:30 [IST], नई दिल्ली
महीने भर के गहन विचार मंथन के बाद भाजपा ने आखिरकार हिमाचल विधानसभा के चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है। राज्य भाजपा के दूसरे बड़े दिग्गज शांता कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे।
     इसका फैसला सोमवार सुबह भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सवा घंटे चली बैठक में यह फैसला हुआ। फैसले से पहले बोर्ड के सदस्यों ने हिमाचल चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर पार्टी प्रभारी सतपाल जैन, सह प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोहर लाल खट्टर, संगठन मंत्री राम लाल के अलावा शांता व धूमल से अलग-अलग उनकी राय जानी। सबकी राय लेने के बाद बोर्ड ने दोनों नेताओं के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं पर विचार के बाद धूमल के पक्ष में फैसला दिया। ...
गले मिले और शांता से लिया आशीर्वाद:
राजनाथ की मौजूदगी में शांता कुमार और धूमल बाकायदा मीडिया के सामने गले मिले और धूमल ने शांता से आशीर्वाद भी लिया। शांता कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ हैं, चुनाव में उनका हर संभव सहयोग रहेगा। ...
भाजपा के बाकी बचे प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा ने शेष आठ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर छोड़ दिया था। बमसन से प्रेम कुमार धूमल, पालमपुर से प्रवीण शर्मा, चिंतपूर्णी से नरेंद्र शर्मा, शिमला से सुरेश भारद्वाज, रोहड़ू से खुशीराम बालनाटा, नादौन से विजय अगिAहोत्री, करसोग से मंसाराम और मंडी से प्रवीण शर्मा चुनाव मैदान में उतरेंगे।