Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

24 September, 2008

भाजपा में शामिल हुए 500 मुस्लिम

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
इस मौके पर भाजपा चंडीगढ़ की अध्यक्ष कमला शर्मा व भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने पार्टी में शामिल होने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों का पटका डालकर स्वागत किया।
Sep 24, चंडीगढ़ - मुस्लिम समुदाय के लगभग 500 लोग मंगलवार को चंडीगढ़ भाजपा में शामिल हुए व पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा चंडीगढ़ की अध्यक्ष कमला शर्मा व भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने पार्टी में शामिल होने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों का पटका डालकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले वे लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विरोधी नीति के वे कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में मो. खुर्शीद सलमानी, अनवर मुकरम, मो. सकील, मो. शमशाद आदि प्रमुख हैं। पार्टी में शामिल होने लोग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मौलाना कासिम और डा. अनवर अली की अगुवाई में भाजपा कार्यालय कमलम में भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए आए। इन लोगों का स्वागत भाजपा चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने किया।
   इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ की अध्यक्ष कमला शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है। इस पार्टी द्वारा सभी समुदाय के लोगों का समग्र विकास करने के लिए सतत प्रयास किया जाता है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का आजादी के बाद सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी ने ही शोषण किया है।