Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

28 August, 2008

पाकिस्तानी झंडा उठाने वाले देशद्रोही, मामला दर्ज हो : राजनाथ

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 28, शिमला: पाकिस्तान वादे से मुकर गया है और केंद्र से मांग की जाती है कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों की पहचान की जाए व ऐसे लोगों के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज किया जाए। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहे।
     उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बीती जनवरी से अब तक 41 बार नियंत्रण रेखा को पार कर घुसपैठ करने की कोशिश व 31 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सीज फायर कर चुका है। बकौल राजनाथ, अलगाववादियों के जितने भी शिविर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चल रहे है वे खत्म होने चाहिए जिसकी पहल पाकिस्तान से ही होनी चाहिए।...
     ... इस बीच वह राज्य भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भी शरीक हुए। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालाजी आप्टे व शांता कुमार, भाजपा के प्रदेश मामलों के प्रभारी सतपाल जैन व सह-प्रभारी ओपी धनखड़, मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, अनेक विधायक व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।