Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

12 May, 2008

हिमाचल के लोगों की हर क्षेत्र में है अपना अलग पहचान : कमला

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
May 12, चंडीगढ़-हिमाचल सभा पलसोरा सेक्टर 56 चंडीगढ़ के 11 वां स्थापना दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल मूल के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल पार्टी मामले के प्रभारी सत्यपाल जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से जानी जाती है। हिमाचल प्रदेश के दौरा करने पर इस बात का अहसास हुआ कि वास्तव में हिमाचल के लोग देवलोक के निवासी हैं। हिमाचल के प्रत्येक गांव, कस्बा व शहर में पूरे प्रदेश की संस्कृति की झलक मिलती है। देश के महान ग्रंथों में लिखा गया है कि हिमाचल के सुन्दर पाहड़ियों पर देवताओं ने अपने चरण रखे और इस धरती पवित्र किया यह बात हिमाचल के दौरा करने पर उन्होंने महसूस हुई कि वास्तव में ही हिमाचल देवभूमि है।
     उन्होंने कहा कि आज वे हिमाचल के भाजपा के प्रभारी और वहां इस पार्टी की सरकार है। वह हिमाचल की समस्याओं को वहां की वर्तमान सरकार के पास रखेंगे तथा उनका समाधान करने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे और चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों के हर दुख सुख में उनका साथ देंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा की चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कमला शर्मा ने कहा कि वह हिमाचल के लोगों की बहुत मान सम्मान करती हैं। हिमाचल की जीवन शैली व संस्कृति में साधारण पन की झलक आज भी साफ दिखाई देती है। ...