Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

28 December, 2007

हिमाचल में धूमल की धूम

भास्कर न्यूज
Friday, December 28, 2007 22:26 [IST], शिमला
प्रदेश में 11वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। गुजरात के बाद हिमाचल में पार्टी की जीत ने भाजपा नेताओं को कार्यकताओं में नया जोश भर दिया है। कांग्रेस को 23 सीटें ही मिल पाई हैं। बहुजन समाज पार्टी भी खाता खोलने में कामयाब रही। तीन निर्दलीय भी जीतकर आए हैं। धर्मपुर सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज करते हुए महेंद्र सिंह ने भाजपा को रिकॉर्ड लीड दिलाई है। ......
29 को दावा पेश करेगी भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रभारी सत्यपाल जैन ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद 29 दिसंबर को पार्टी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर सरकार का दावा पेश करेगा। आलाकमान के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में वे स्वयं पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। बैठक में औपचारिक तौर पर धूमल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
शांता-धूमल शिमला पहुंचे
प्रदेश भाजपा के दोनों दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार शुक्रवार को अपने-अपने गृह क्षेत्रों से शिमला के लिए रवाना हुए। जबकि राष्ट्रीय नेता लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज 29 दिसंबर की रात शिमला पहुंचेंगे। ये नेता इसी रात पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से बैठक करेंगे।......
मंत्रिमंडल गठन 9 जनवरी को
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रो. प्रेमकुमार धूमल दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जहां हाइकमान से मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश में पार्टी की जीत को लेकर चर्चा करेंगे। 9 का अंक धूमल के लिए हमेशा लक्की रहा है। धूमल ने भी स्वयं 9 जनवरी को ही मंत्रिमंडल गठन का इशारा किया है।प्रतिनिधित्व देना चुनौतीपूर्ण धूमल के सामने प्रदेश के सभी जिलों को प्रतिनिधित्व देना बड़ी चुनौती होगी। कांगड़ा, मंडी और सोलन में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। तीनों जनजातीय सीटों पर भी पार्टी की झोली में गई है। महत्वपूर्ण शिमला जिला को प्रतिनिधित्व मिलना पक्का है। ऐसे में सीटों के हिसाब से मंत्रिमंडल बनाना धूमल के लिए आसान नहीं होगा।
संभावना है कि धूमल 30 को अकेले ही शपथ लें। प्रदेश में धूमल सरकार के मुखिया और शांता पार्टी परिवार के मुखिया रहेंगे। धूमल के नेतृत्व में प्रदेश में आदर्श सरकार बनेगी और हर वर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सरकार के कार्र्यो की समीक्षा करेंगे।
- सत्यपाल जैन, भाजपा प्रदेश प्रभारी