Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

10 December, 2007

भाजपा नत्थूराम गोडसे की पार्टी कैसे?

भास्कर न्यूज
Monday, December 10, चंडीगढ़. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा को नत्थूराम गोडसे की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में नत्थूराम गोडसे और गांधीवादी विचारधारा के बीच मुकाबला है।
   इस बयान पर चुनाव आयोग को आनंद शर्मा के खिलाफ गलत बयानबाजी कर राज्य का माहौल खराब करने के आरोप में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। यह बात पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी सत्यपाल जैन ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित बीजेपी ऑफिस में कही।
     जैन का कहना है कि हिमाचल में कांग्रेस राज में पांच वर्ष वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में किसी भाजपा विधायक के खिलाफ इन्वेस्टिगेशन या चार्जशीट दायर नहीं की। विधानसभा चुनाव में राजा वीरभद्र सिंह दोबारा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर गड़े-मुर्दे उखाड़ने में लगे हैं। ...
     ... उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर निर्दोष को छेड़ा और दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सत्यपाल जैन के मुताबिक 28 दिसंबर का ढलता सूरज कांग्रेस राज के अंत और 29 दिसंबर को सूरज की पहली किरण भाजपा के राज का संदेश लेकर आएगी। ...
     ... उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर तक भाजपा के सभी सीनियर लीडर्स राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम. वेंकेया नायडू, नवजोत सिंह सिद्धू, भूवनचंद खंड़री, यशवंत सिन्हा, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनाव प्रचार करेंगे। ...