Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

04 November, 2007

भाजपा: प्रचार को उतरेंगे दिग्गज

भास्कर न्यूज
पार्टी प्रदेश प्रभारी सत्यपाल जैन ने शनिवार को चुनाव प्रबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि यह नेता दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करेंगे।
 Sunday, November 04, 2007 16:01 [IST],  शिमला
प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के दिग्गज राष्ट्रीय नेताओं की फौज उतारेगी। चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह, सुषमा स्वराज, वैंकया नायडू, अरुण जेटली, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूड़ी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे।
     पार्टी प्रदेश प्रभारी सत्यपाल जैन ने शनिवार को चुनाव प्रबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि यह नेता दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करेंगे।
मंडी में होगी युवा रैली:
भाजपा 8 नवंबर को मंडी में युवा रैली का आयोजन करेगी। जैन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रैली में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। आडवाणी और सुषमा स्वराज में से एक नेता भी रैली में शामिल होगा। उन्होंने ने कहा कि इस रैली में प्रदेश भर से करीब 50 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
ट्राइबल चुनाव में शांता-धूमल:
पहले चरण में होने वाले तीन जनजातीय सीटों के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश अध्यक्ष जय राम ठाकुर प्रचार की कमान संभालेंगे। पार्टी 15 नवंबर तक 65 विधानसभा क्षेत्रों में 350 छोटी-बड़ी जनसभाएं करेगी। इन जनसभाओं में प्रदेश के नेता भाग लेंगे।
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बनी रणनीति:
भाजपा ने शनिवार को शिमला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की। समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी सत्यपाल जैन, सह-प्रभारी ओम प्रकाश धनकड़, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और संगठन मंत्री महेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।