Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

04 November, 2007

हिमाचल में भाजपा के पक्ष में चल रही लहर: आप्टे

भास्कर न्यूज
November 04, 2007, कुल्लू. भारतीय जनता पार्टी मंडी लोकसभा क्षेत्र ग्राम केंद्र प्रमुख कार्याशाला के पहले दिन का शुभारंभ मंगलवार को माता वैष्णो देवी परिसर कुल्लू में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.बाल आप्टे ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
     आप्टे ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि आज हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। इसके बावजूद आज मैनेजमेंट के साथ मूलभूत संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। ...
     ...कार्याशाला के दूसरे सत्र में बुधवार को पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बैंकेया नायडू, प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जयराम ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोहर लाल कार्याशाला में शामिल होकर कार्यकत्र्ताओं का उत्साह बढ़ाएगे।