Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

17 February, 2011

सत्यपाल जैन चुनाव सुधार समिति के सदस्य मनोनीत

चंडीगढ़ जागरण सिटी    
सत्यपाल जैन चुनाव सुधार समिति के सदस्य मनोनीत
चंडीगढ़, जागरण संवाददाता : भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी ने चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को पार्टी द्वारा गठित चुनाव सुधार समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
भाजपा प्रवक्ता बाल कृष्ण कपूर के अनुसार पार्टी द्वारा गठित उच्च अधिकार वाली 8 सदस्यीय चुनाव सुधार समिति का सत्यपाल जैन को सदस्य मनोनीत करना चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है। यह समिति चुनाव सुधारों के संबंध में विस्तार से चर्चा करके उन पर पार्टी के रुख का निर्धारण करेगी। समिति पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के मार्ग दर्शन में काम करेगी था पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी इसके संयोजक होंगे।
यह समिति चुनावों में काले धन का दुरुपयोग, राजनीति का अपराधीकरण, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता, महिलाओं के लिए आरक्षण तथा संसद व विधानसभाओं की सीटों का पुर्नसीमाकरण, चुनाव में सरकार द्वारा चुनाव खर्च को सहन करना आदि विषयों पर गहन चिंतन करके पार्टी को अपनी रिपोर्ट देगी। यह कमेटी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों, चुनाव आयोग आदि से भी विचार-विमर्श करेगी।
कमेटी देश के विभिन्न राज्यों का भी दौरा करेगी ताकि पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मत जान सके। जैन के अलावा समिति में पार्टी महासचिव थावर चंद गहलोत, सचिव किरीट सोमैय्या, उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व सासद बनवारी लाल पुरोहित, नरसिम्हा राव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी राम कृष्ण के नाम शामिल हैं।