Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

24 June, 2010

सत्यपाल जैन के बेटे की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री

DainikTribuneOnline.com
जीरकपुर में मंगलवार रात भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन के बेटे के शादी रिसेप्शन समारोह में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।जीरकपुर/मनीमाजरा, 23 जून (निस)। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन के बेटे की शादी रिसेप्शन के उपलक्ष्य में गत देर रात तक जीरकपुर के एक निजी रिजोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पंजाब , हरियाणा के राज्यपाल व भारी संख्या में विधायक,मंत्री व स्थानीय नेताओं ने शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
... जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन के बेटे धीरज जैन की शादी की जीरकपुर के एक निजी रिजोर्ट में रिसेप्शन थी जो कि गत देर रात तक चली। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उतराचल के मुख्यमंत्री रमेश पोखरयाल, पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, हरियाणा के राज्यपाल जगरनाथ पहाडिय़ा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज, सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, एनके शर्मा जिला योजना बोर्ड के प्रधान व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के अलावा पंजाब, हरियाणा के भारी संख्या में एमएलए, मंत्री भी उपस्थित थे।