Profile            Work as MP          MPLADS             Manifesto            In News              Blog          City Beautiful          Picture Gallery           Wallpapers

Thursday, August 28, 2008

पाकिस्तानी झंडा उठाने वाले देशद्रोही, मामला दर्ज हो : राजनाथ

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 28, शिमला: पाकिस्तान वादे से मुकर गया है और केंद्र से मांग की जाती है कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों की पहचान की जाए व ऐसे लोगों के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज किया जाए। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहे।
     उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बीती जनवरी से अब तक 41 बार नियंत्रण रेखा को पार कर घुसपैठ करने की कोशिश व 31 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सीज फायर कर चुका है। बकौल राजनाथ, अलगाववादियों के जितने भी शिविर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चल रहे है वे खत्म होने चाहिए जिसकी पहल पाकिस्तान से ही होनी चाहिए।...
     ... इस बीच वह राज्य भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भी शरीक हुए। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालाजी आप्टे व शांता कुमार, भाजपा के प्रदेश मामलों के प्रभारी सतपाल जैन व सह-प्रभारी ओपी धनखड़, मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, अनेक विधायक व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Tuesday, August 26, 2008

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर अब कानूनी सलाह

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 26, चंडीगढ़- पंजाब विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का स्टेटस दिए जाने के मुद्दे पर पंजाब सरकार ने अब कानूनी सलाह मांगी है। सरकार चाहती है कि चित्त भी उसका रहे और पट भी उसका। यानि वह दोनों स्थितियों में राजनीतिक फायदा उठाने के मूड में है।
     ... कांग्रेस शिअद-भाजपा को राजनीतिक लाभ नहीं लेने देना चाहती। कांग्रेस के कुछ नेता लगातार मुद्दे को लेकर जनता के संपर्क में हैं। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सतपाल जैन भी इसकी पुष्टि करते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेसी नेता पंजाब विवि के सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्टेटस के मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं और ऐसा जताया जा रहा है जैसे शिअद-भाजपा सरकार इस राह में रोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार पीयू को वास्तव में केंद्रीय विवि का दर्जा देना चाहती तो बिना पत्र भेजे दे सकती थी।...

Friday, August 22, 2008

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 22, चंडीगढ़- भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ इकाई एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने अमरनाथ संघर्ष समिति के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। इन संगठनों के 235 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इन्हें सेक्टर 26 के थाने में ले जाया गया जहां कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया। ...
     ... इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों को भाजपा की अध्यक्ष कमला शर्मा, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, अमरनाथ संघर्ष समिति के चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माता राम धीमान, आशा वर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि हम लोग अमरनाथ संघर्ष समिति का पूर्ण रूप से समर्थन करते है। जब तक अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन वापस नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।...
     ... इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर घाटी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं, तिरंगे का अपमान किया जा रहा है और अलगाववादी ताकतें वहां पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे हैं। इन सब घटनाओं के बाद भी कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक बनी बैठी है। इससे कांग्रेस पार्टी का सांप्रदायिक चेहरा जनता के सामने आ गया है। दूसरी ओर जम्मू के देशभक्त, जो तिरंगा हाथ में लेकर 'भारत माता की जय' के नारे के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, उन पर लाठी और गोली की बौछार किया जाता है। ...
     ...इस मौके पर अमरनाथ यात्रा समिति के संयोजक नरेश अरोड़ा, विजय सिंह भारद्वाज, सतिंदर सिंह आदि उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा महासचिव संजय टण्डन, पुरुषोतम महाजन आदि नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।

संत आसाराम बापू के साधकों की शांति यात्रा आज

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 22, चंडीगढ़- पीजीआई चंडीगढ़ के निकट स्यूंक गांव स्थित संत आसाराम बापू आश्रम के संचालक ज्ञान भाई ने कहा कि पूरे देश में संत आसाराम बापू के विरुद्ध एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत दुष्प्रचार किया जा रहा है। इससे धर्म प्रेमी बापू के मार्गदर्शन में साधना रत लोगों की भावना आहत हो रही है। यह हिन्दू विरोधी संस्कृति व इस देश के समृद्ध बनाने वाले लोगों को चोट पहुंचाने की कुचेष्टा है। इस षड्यंत्र के विरोध में संत आसाराम बापू आश्रम की ओर से 22 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर 23 डी मुनि जी के मंदिर से एक शांति यात्रा निकाला जाएगी। यह यात्रा सेक्टर 23, 22, 21, 20, 30 से होते हुए सेक्टर 29 स्थित गढ़वाल भवन के निकट पहुंच कर समाप्त होगी। ...
     ... इस शांति यात्रा में भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन गुरुद्वारा रतवाड़ा साहिब के प्रमुख स. हरपाल सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे। उक्त जानकारी ज्ञान भाई ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी। ...

Monday, August 18, 2008

भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता

IndiaNetNews.Blogpost.com
नोएडा, १८ अगस्त- सेक्टर-३२ में आयोजित दो दिवसीय सत्संग के समापन पर संत आसाराम बापू ने कहा कि २०११ में भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता।...
     ...यहां पत्रकारों से बातचीत में बापू ने कहा कि भारत में अशांति फैलाने वालों व विश्व में इसे नीचा दिखाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा।...
     ... सांसद व हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी सतपाल जैन भी सत्संग में पहुंचे।  

भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
संत आसाराम बापू (Image Courtesy: in.jagran.yahoo.com)
Aug 18, नोएडा, सं: सेक्टर-32 में आयोजित दो दिवसीय सत्संग के समापन पर संत आसाराम बापू ने कहा कि 2011 में भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ने से रोकना होगा।
     यहां पत्रकारों से बातचीत में बापू ने कहा कि भारत में अशांति फैलाने वालों व विश्व में इसे नीचा दिखाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा। वह दिन दूर नहीं जब जीत भारतीय संस्कृति की होगी। कुछ लोगों ने मेरी छवि खराब करने के लिए मेरे आश्रमों यहां तक की मेरी निंदा की। यहां उमड़े अ‌र्द्धकुंभ से यह स्पष्ट हो गया है कि मेरी छवि धूमिल करने वालों की तरह ही भारत को नीचा दिखाने वाले भी चंद ही लोग हैं।
     सांसद व हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी सतपाल जैन भी सत्संग में पहुंचे। रामसेतु रक्षा मंच की ओर से अनूप खन्ना, सुभाष गांधी, अनिल मधोक, संजय गुप्ता व सुनील कुमार ने आसाराम बापू को सम्मानित किया। 

Tuesday, August 12, 2008

पार्षद को न्याय दिलाने के लिए भाजपा शिष्टमंडल मिला राज्यपाल से

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Aug 12, चंडीगढ़- भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ इकाई ने गत सोमवार को रामदरबार के एक बच्चे की बिजली के करंट से हुई मौत के बाद कांग्रेस पार्टी के महापौर की मौजूदगी में भाजपा पार्षद रामलाल के घर पर पत्थर फेंकने और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया।
     इस बाबत पत्रकार वार्ता में चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष कमला शर्मा और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि करंट लगने से हुई मौत के मामले में चंडीगढ़ के महापौर ने जो व्यवहार किया, वह निंदनीय है। कमला शर्मा ने कहा कि गत 9 अगस्त को 10 बजे रात में रामदरबार में बिजली के करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई इस मौत के लिये कांग्रेसी महापौर प्रदीप छाबड़ा ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के सात मिलकर भाजपा पार्षद के घर तोड़फोड़ की और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। यह कांग्रेस पार्टी की हताशा व निराशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी गरीब की मौत पर राजनीति करने से बाज नही आती है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि करंट लगे बच्चे को लेकर भाजपा पार्षद अस्पताल गए थे तो दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता स्थानीय भाजपा पार्षद के के घर पर तोड़फोड़ और उनके बच्चों को धमकाते रहे है। इसके अलावा भाजपा पार्षद का पुतला भी फूंका गया। इस मामले ले पर तो कांग्रेस के महापौर व सांसद के घर पर प्रदर्शन व पुतले जलाना चाहिए थे क्योंकि चण्डीगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में कांग्रेस पार्टी का दखल है। इसमें यदि बिजली की व्यवस्था में गड़बड़ी है तो इसके लिये कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा पार्षद रामलाल के घर पर तोड़फोड़ के मामले में बड़ी मशक्कत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई पर इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। भाजपा चंडीगढ़ प्रशासन से मांग करती है कि मृतक के परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया जाए और पार्षद रामलाल के घर पर हमला करने वाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस बाबत में भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के प्रशासक से मिलकर भाजपा पार्षद रामलाल के साथ अनुचित व्यवहार करने वालों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस मामले में प्रशासक ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले पर यदि उचित कार्रवाई नही हुई तो 14 अगस्त को इस मामले के लिए रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिये भाजपा लीगल सेल निशुल्क केस लड़ेगा। 

Sunday, August 10, 2008

GHRC - Seminar on "Drug Abuse"

Public Message by Mr. Arvind Thakur on Drug Abuse
ATGHRC.org
Ex MP Mr. Satyapal Jain addressing the seminar on "Drug Abuse" [Image Courtesy: AtGHRC.org]
Being Chairperson of Global Human Rights Council I thank all the persons who supported me in the mission namely "Combat Narcotics" the Global Human Rights Council started this operation in April 2007 and got the marvelous success in this mission. This mission is against the narcotics and drugs mafias and due to the help to the police and the agencies which control drugs paddling number of culprits are behind the bars. ...
   ... I also specifically wish to thank Hon'ble Justice Mr. R. S. Mongia, Shri Satya Pal Jain and other guests who attend this seminar and always blessed and supported me in this war against narcotics and drugs mafias. ...