Profile            Work as MP          MPLADS             Manifesto            In News              Blog          City Beautiful          Picture Gallery           Wallpapers

Tuesday, July 29, 2008

अब ठोंक-पीट कर टिकट देगी भाजपा : जैन

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Jul 29, शिमला: आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का चयन एक खास प्रक्रिया से होगा। टिकट केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जो विश्वासपात्र, संगठन में निष्ठा रखने वाले होंगे। वे बाद में काली भेड़ें साबित न हों। हिमाचल प्रदेश के शेष तीन लोकसभा हलकों से भी पार्टी टिकट सोच समझ कर दिया जाएगा। भाजपा ने यह कदम हाल ही में संसद में विश्वास मत हासिल करने के दौरान आठ भाजपा सांसदों द्वारा पार्टी व्हिप का उल्लंघन होने के बाद उठाया है। यह बात भाजपा के राज्य प्रभारी एवं पूर्व सांसद सतपाल जैन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कही।
     जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के संविधान में संशोधन हो व किसी भी सांसद को जो रिश्वत के लेन देन में संलिप्त हो उसे छह सालों के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। भाजपा नेता ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए न कि टेलीविजन व अखबार की सुर्खियों में रहने से आतंकवाद समाप्त होगा। ...
     ... उन्होंने कहा कि आजकल आतंकी हमले केवल भाजपा शासित राज्यों में ही करवाए जा रहे है जोकि निंदनीय है। जैन ने कहा कि हाल ही में संसद में लाए गए विश्वास मत प्रस्ताव के बाद भी केंद्र सरकार अल्पमत में है। इस दौरान जहां संविधान के 10वें अनुच्छेद की धज्जिायां उड़ाई गई वहीं सांसद खरीद का भी खेल भी चला। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार संसद में प्रश्न पूछने की एवज में रुपये लेने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई गई, वैसा ही अब भी हो।...

Monday, July 28, 2008

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Jul 28, चंडीगढ़: हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार अनैतिकता की हर हद पार कर चुकी है। देश में जहां एक ओर बम धमाके हो रहे हैं, वहीं सरकार बचाने के लिए कांग्रेस ने सांसदों की खरीद फरोख्त की है। इससे देश की छवि पूरे विश्व में दागदार हुई है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। इस पार्टी की सरकार जब भी बनी है, देश की जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ा है।
     धूमल रविवार को भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित मौली जागरा में 'भांडा फोड़' रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही हैं। इन पर अंकुश लगाने में वर्तमान केंद्र सरकार पूर्ण रूप से विफल रही है। आतंकवाद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पोटा कानून को हटाने के बाद आतंकवाद की घटनाओं पर विराम लगाने वाला कोई विकल्प नहीं है। ...
     ...रैली में अपने भाषण में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मे कहा कि चंडीगढ़ की केंद्र सरकार द्वारा बराबर उपेक्षा की जा रही है। इसके अलावा जैन ने चंडीगढ़ की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। रैली को भाजपा चण्डीगढ़ की अध्यक्ष कमला शर्मा,पार्षद अनिल दूबे आदि कई नेताओं विचार व्यक्त किये। भाजपा की रैली के पूर्व हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल सभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिये इस सम्मेलन में हिमाचल के लोगों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को साथ देने के लिए बधाई दिया। ...

Sunday, July 27, 2008

Prem Kumar Dhumal releasing a Souvenir

MeriNews.com
Prem Kumar Dhumal, Chief Minister Himachal Pradesh releasing a Souvenir brought out by Himachal Maha Sabha to mark its annual function held in Chandigarh on Sunday 27.7.2008. IPH Minister Shri Ravinder Singh Ravi and former M.P. Shri Satya Pal Jain are also seen in the photo. [Image Courtesy: MeriNews.com]Prem Kumar Dhumal, Chief Minister Himachal Pradesh releasing a Souvenir brought out by Himachal Maha Sabha to mark its annual function held in Chandigarh on Sunday 27.7.2008. IPH Minister Shri Ravinder Singh Ravi and former M.P. Shri Satya Pal Jain are also seen in the photo. [Image Courtesy: MeriNews.com]

Thursday, July 24, 2008

भाजपा के पालाबदल सांसदों पर दलबदल विधेयक का ताला

बिजनेस भास्कर (BusinessBhaskar.com)
भाजपा
July 24: विश्वास मत की लड़ाई में अपनी रणनीति के विफल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और तेलुगू देशम ने पालाबदल करने वाले या सदन से गैरहाजिर रहे अपने सांसदों को आज पार्टी से निकाल दिया। इनकी सदस्यता खत्म करने के लिए भाजपा ने बाकायदा लोकसभा महासचिव के समक्ष बुधवार को अपने आठ सांसदों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। दल-बदल विरोधी विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक पार्टी-ह्विप का उल्लंघन करने वाले सांसदों की सदस्यता विधायी-प्रक्रिया के तहत खत्म की जा सकती है। समझा जाता है कि इस प्रक्रिया के पूरे होने में दो-तीन माह लग सकते हैं। मौजूदा लोकसभा के कार्यकाल के अब कुछ ही माह बचे हैं। पार्टी के चार सांसदों ने मंगलवार को यूपीए सरकार के पक्ष में मतदान किया जबकि चार सांसद एक योजना के तहत सदन से गैरहाजिर रहे। ...
     ...लोकसभा में पार्टी के सचेतक संतोष गंगवार और वरिष्ठ नेता सतपाल जैन ने लोकसभा के महासचिव के समक्ष इन सदस्यों की सदस्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करने की आज यहां औपचारिक अपील दर्ज कराई। कटारा और पटेल के अलावा जिन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उनके नाम हैं-ब्रजभूषण ंिसह (बलरामपुर), मंजूनाथ (धारवाड), चंद्रभानू ंिसह (दामोह), एच.टी. संगलियाना (बेंगलूर उत्तरी), मनोरमा (उडूपी), हरी भाई राठौर (यवतमाल)। ...
     ...भाजपा ने सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने का भी फैसला किया है। विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार ने विश्वासमत तो जीता लेकिन उस पर हमेशा के लिए दाग लग गया।
रिश्वत और प्रलोभन के बल पर बहुमत जुटाया गया। ...

Sunday, July 06, 2008

मुलायम का हाल भी चौ. चरण सिंह, चंद्रशेखर जैसा होगा: जैन

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Jul 06, मोहाली: मुलायम सिंह यादव द्वारा केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को समर्थन देना किसी भी तरह से देशहित में नहीं है और श्री यादव का भविष्य में वही हाल होने वाला है जो कांग्रेस के चौधरी चरण सिंह, जस्टिस गुरनाम सिंह, लक्षमण सिंह, चंद्रशेखर आदि का किया था। उक्त विचार चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए। वह यहां एक निजी समारोह में शिरकत करने आए हुए थे।
     श्री जैन ने केंद्र की यूपीए सरकार पर बरसते हुए कहा कि उसकी गलत तथा जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है और रोजमर्रा की वस्तुएं लोगों विशेषकर मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवारों से दूर हो गई है जिसके चलते उन्हे जीवन यापन करना भी दुश्वार हो गया है यही नहीं पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो रहे है, परंतु केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने एवं शिक्षित युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने की बजाए आंखें मूंद कर बैठी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर जहां महंगाई पर काबू पाया जायेगा वहीं शिक्षित युवा वर्ग को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस समय केंद्र में भाजपा नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी तो उस समय महंगाई पूरी तरह से काबू में थी।
     उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी को जार्ज बुश से खतरनाक बताना उनकी बौखलाहट का परिणाम है।

Tuesday, July 01, 2008

HP moving fast with party and government coordination : Dhumal

Kamal Sandesh
Jun 18, A three-day meeting of the Himachal Pradesh BJP State Executive Committee concluded at Manali on June 20. Addressing the meeting HP Chief Minister, Prof. Prem Kumar Dhumal said that Asian Development Bank had agreed in principal to finance Rs. 2900 crore for hydel power generation in the State. He said that the BJP Government had created 12,068 posts in different departments and recruitment process has started during the last 5 months term of the Government compared to 3,386 posts created and filled in five years by the Congress regime. ...
   ... Shri Shanta Kumar, BJP National Vice-President and former Union Minister, Shri Maheshwar Singh, former MP, Regional Organizing Secretary Shri Manohar Lal, Shri Satpal Jain, Incharge, BJP, Shri Mohinder Pandey Organizing Secretary State BJP, many MLAs and Ministers, party delegates from all over the State attended the inaugural session. Shri Ram Singh, President, Kullu District BJP presented a vote of thanks to the office-bearers and the Members of the Executive.