Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

29 March, 2008

लोगों का मन टटोलने आज आयेंगे पर्यवेक्षक

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Mar 29, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में केंद्रीय स्तर पर पर्यवेक्षक भेजे जा रहे हैं जो कार्यकर्ताओं से बात कर प्रत्याशी तलाशने की कोशिश करेंगे।
     चंडीगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद सतपाल जैन शनिवार को नगर में आ रहे हैं। वह साकेत नगर में दीप टाकीज के बगल में एक गेस्ट हाउस में पहले कानपुर लोकसभा फिर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में ऐसे करीब सौ कार्यकर्ता तलाशे गये हैं जिनसे सतपाल जैन लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, यहां का स्वभाव, अब तक में भाजपा की स्थिति, पिछली बार हार के कारण, क्या वह कारण अब दूर कर लिए गये हैं यदि नहीं तो क्यों, वर्तमान सांसद किस पार्टी का है, उसकी जनता में छवि कैसी है, मतदाताओं में जातीय समीकरण क्या हैं, भाजपा की उनके बीच में कैसी पकड़ है, कौन-कौन दावेदार हैं और जातीय समीकरण तथा जनता में लोकप्रियता देखते हुए उपयुक्त प्रत्याशी कौन होगा, जैसे सवाल पूछेंगे। इस बैठक में जिले के वर्तमान पदाधिकारियों के अलावा बीते दो कार्यकालों के पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य तथा मंडल व मोर्चो के जिलाध्यक्ष भी बुलाये गये हैं। पहले चरण में प्रात: नौ से दो बजे तक कानपुर लोकसभा और तीन से छह बजे तक अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया है। मालूम हो कि कानपुर लोकसभा क्षेत्र में आधा कल्याणपुर, आधा छावनी, आधा गोविंद नगर, आर्यनगर, सीसामऊ और जनरलगंज विधानसभा क्षेत्र तथा अकबरपुर में शेष कल्याणपुर, शेष छावनी और शेष गोविंदनगर, घाटमपुर, सरसौल, चौबेपुर आंशिक, बिल्हौर आंशिक तथा भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

10 March, 2008

SAD-BJP wind blowing towards Satya Pal Jain

ExpressIndia.com
Chandigarh, March: 9 Former MP Satya Pal Jain is likely to be the BJP-SAD alliance's next candidate from Chandigarh for the general elections scheduled for next year.
     In their respective speeches, both Badal and Dhumal said, "We have to win the next general elections, the Congress has to be voted out of power and the NDA led by LK Advani has to be voted in. For that, make sure that Satya Pal Jain wins from Chandigarh".
     Satya Pal Jain, along with Punjab Chief Minister M Parkash Singh Badal and Himachal Pradesh CM Prem Kumar Dhumal, were honoured at the Sanman Samaroh organised by the Chandigarh unit of the BJP at Nehru Park in Sector 22 here.
     Badal was honoured for the successful completion of a year of SAD-BJP rule in Punjab, Dhumal for steering the BJP to victory in the recently held Assembly elections and Jain for the party's spectacular victory in the hill state. ...

06 March, 2008

भजनलाल को 8 मार्च को पेश होने के आदेश

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Mar 06, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष रघुवीर सिंह कादियान ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को 8 मार्च को खुद ट्रिब्युनल के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
     इससे पहले भी विधानसभा अध्यक्ष भजनलाल समेत दो अन्य विधायकों राकेश कंबोज व धर्मपाल मलिक को जवाब देने के लिए समय दे चुके हैं। उधर कंबोज व धर्मपाल मलिक ने ट्रिब्युनल के समक्ष पेश होकर अपने बयान रिकार्ड कराए।
     बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के सामने भजनलाल की जगह उनके वकील सत्यपाल जैन व चंद्रहस यादव पेश हुए। वकील जैन ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि नेताजी चूंकि बीमार हैं लिहाजा उन्हें पेश होने के लिए कम से कम 2 हफ्ते का समय दिया जाना चाहिए। उन्हें 8 मार्च को पेश होने को कहा गया है लेकिन इसमें यह कोई शर्त नहीं है कि खुद भजनलाल को पेश होना होगा। उनकी ओर से वकील भी पेश हो सकते हैं। ...
     ...उधर, विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि भजनलाल को 8 मार्च को अपने बयान दर्ज कराने के लिए खुद ट्रिब्युनल के समक्ष पेश होना होगा और यह स्पष्ट करना होगा कि क्या वह अभी भी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सदस्य हैं या नहीं?

मकानों की तोड़फोड़ पर पूर्व सांसद भड़के

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Mar 06, चंडीगढ- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने सेक्टर 47 के हाउसिंग बोर्ड के मकानों में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा कि शहर में पिछले 4 वर्षो में रिकार्ड तोड़ -फोड़ के लिये सीधे-सीधे कांग्रेस की केंद्र सरकार व उसके अधिकारी जिम्मेवार हैं। श्री जैन वीरवार को सेक्टर 47 डी का दौरा किया। जहां पिछले दिनों मकानों में तोड़फोड़ की गई थी। वहां जैन ने पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष में भाजपा पूरी तरह उनके साथ है। मकानों की में की गई तोड़फोड़ देखने के बाद उन्होंने कहा कि कहां हैं वो कांग्रेसी नेता जो दिन रात कहते फिरते थे कि वे लोगों के मकान नहीं टूटने देंगे। पिछले 4 वर्षो से जब से केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई है। तब से कांग्रेस के अधिकारी मकान तोड़ने के नोटिस भेजते हैं। इसके बाद कांग्रेसी नेता वहां जाकर झूठे आश्वासन देते हैं कि आपके मकान नहीं टूटने देंगें। इसके बाद अफसर मकान तोड़ जाते हैं और कांग्रेसी मंत्री पत्र लिखकर सारे प्रकरण से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। श्री जैन ने कहा कि शहर के कांग्रेसी नेताओं का यह व्यवहार चंडीगढ़ के लोगों के साथ एक भद्दा मजाक है।
     उन्होंने कहा कि शहर के कांग्रेसी नेता इमानदारी से तोड़फोड़ बंद कराना चाहते हैं तो वे सीधे गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से इस संबंध में आदेश जारी क्यों नहीं करवाते? उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बताएं कि क्या चंडीगढ़ सीधे उनकी केंद्र सरकार के नीचे नहीं आता है और यहां पर केंद्र सरकार के आदेश नहीं चलते। चंडीगढ़ में तैनात सभी अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र ही करता है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं है और उनके मंत्री कांग्रेस के नहीं है? इस अवसर पर भारी संख्या में लोग जैन के साथ थे जिनमें मंडल प्रधान अरुष अग्रवाल, भूषण भारद्वाज, बनवारी लाल शामिल थे। 

Shanta Kumar files nominations for Rajya Sabha seat from Himachal

myHimachal
Chief minister Prem Kumar Dhumal, BJP state president Jai Ram Thakur, Satya Pal Jain and others
Ravinder Makhaik
Mar 2008, Shimla: Veteran BJP leader Shanta Kumar today filed his papers for the lone Rajya Sabha seat today.
     Chief minister Prem Kumar Dhumal, BJP state president Jai Ram Thakur, Satya Pal Jain and Om Prakash Dhankar, in charge and co- in charge of party affairs besides many ministers accompanied Shanta Kumar for filing of his papers.
     With the Congress having decided not to filed a candidate, Kumar will be elected unopposed. ...

03 March, 2008

BJP To Endorse Shanta Kumar For Rajya Sabha From Himachal Satya Pal Jain

My Himachal
Shimla: Former chief minister Shanta Kumar would be the BJP candidate for the Rajya Sabha seat, election for which is scheduled to be held on 26th March.
   The party state election committee, which meets later in the evening, in all likelihood is set to endorse the candidature of senior party leader Shanta Kumar for the Rajya Sabha seat from Himachal, said Satyapal Jain, BJP incharge for the state. ...

01 March, 2008

Bhajan counsels fight plea disposal

Times of India
1 Mar 2008, CHANDIGARH: As Congressmen and chief minister Bhupinder Singh Hooda were celebrating farm loan waivers at party office, counsels representing rebel Congressmen Bhajan Lal and their teams were fighting it out at tribunal trying the disqualification plea against them.
     Having questioned the jurisdiction of speaker as head of the tribunal last week, counsels representing Bhajan Lal, Ramesh Kamboj and Dharam Pal Malik on Friday protested the alleged haste shown by the chair in disposing off the petition. ...
     ... Satya Pal Jain, who represented Rakesh Kamboj (Indri) and Dharam Pal Malik (Gohana), and Nidhesh Gupta for Bhajan Lal, accused the speaker of prompting and protecting the petitioners.
     "Right from the beginning, our clients had apprehensions of things going against them. Now the proceedings have made it more clear. We will speak to our clients and act accordingly. The shape of things to come was quite apparent from the one line order passed by him on the issue relating to maintainability of petition," Satya Pal Jain said.
     "The way speaker prompted and protected the petitioner, one could make out the result as well. We are quite open to options available to us, "said Gupta. ...