Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

17 November, 2008

राजग की बनी सरकार तो होगा चमत्कार: आडवाणी

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Nov 17, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव का आगाज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजग के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस का विश्वासघात का इतिहास बहुत लम्बा है। देश की आजादी के लिए अपना बलिदान करने वाले लोगों के सपने के अनुरूप देश का विकास नही हो पाया है। इसके लिए सबसे अधिक कोई जिम्मेवार है, तो वह कांग्रेस पार्टी है। देश को 1947 में स्वराज तो मिल गया पर देश में सुराज्य की स्थापना नही हो पाई। इसके लिए वे लोग जिम्मेवार जो आजादी के बाद साता संभाले थे। भाजपा ने अपनी राजनीतिक यात्रा में यह विश्वसनीयता जनता के बीच में उत्पन्न की है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। इस पार्टी के नेतृत्व में बनी राजग की सरकार बनने पर बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण स्थापित किया जायेगा।
   ... श्री आडवाणी ने चंडीगढ़ के लोगों से अपील किया कि इस शहर के लोगों को देश में मतदान करने में प्रथम स्थान में अपना नाम दर्ज कराने का संकल्प लेना चाहिए। चंडीगढ़ के अस्तित्व में आने के बाद यहां जब पहला लोक सभा का चुनाव हुआ था तो उप समय भी इस शहर में अपनी पार्टी की जीत हुई थी।
   ... इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से विचार व्यक्त किया। स्वागत भाषण कमला शर्मा ने दी मंच संचालन संजय टण्डन नेकिया। मंच पर भाजपा के पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी बलवीर पुंज, सह प्रभारी किरण घई, पंजाब के भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी, क्षेत्रिय संगठन मंत्री मनोहरलाल खटर, पंजाब के मंत्री मनोरंजन कालिया आदि नेता मौजूद थे। ...