Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

01 May, 2008

दिल्ली का रास्ता साफ करेगी अनुराग की जीत : धूमल

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
May 01, 01:50 am
हमीरपुर : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की जीत केंद्र में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ करेगी। उसी से वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। यह दावा बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के नामांकन भरने से पूर्व हमीरपुर के गांधी चौक पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से गरीब तबका भूखे पेट सोने के लिए मजबूर है। पूर्व वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में देश में गरीब वर्ग को मुफ्त राशन देने के साथ दुनिया के 40 देशों को खाद्यान्न निर्यात किया जाता था। अब केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में खाद्यान्न की कमी पैदा हो गई है। वीरभद्र सरकार ने बिना बजट सस्ता राशन दिया था।...
   ... भाजपा के प्रदेश प्रभारी सत्यपाल जैन ने कहा कि अनुराग को पार्टी ने टिकट उनकी योग्यता के आधार पर दिया है। कांग्रेस को टिकट आवंटन में वंशवाद के आरोप लगाने से पूर्व इस बात का जवाब देना चाहिए कि राहुल गांधी में राजीव-सोनिया का पुत्र होने के अलावा क्या खासियत है। नवजोत सिंह सिद्धू, स्मृति ईरानी, कीर्ति आजाद, चेतन चौहान, हेमा मालिनी, धर्मेद्र सरीखे भाजपा नेताओं के नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कला, खेल, शिक्षा व संस्कृति में देश का नाम ऊंचा करने वालों का सम्मान करती है। उन्होंने योग्य लोगों को खुला आमंत्रण दिया कि वह भाजपा टिकट के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन दल है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उसे नकार चुकी है ...