Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

27 May, 2008

Condoled

The Tribune
KHARAR
Condoled: Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal and Himachal Pradesh Chief Minister Prem Kumar Dhumal on Monday condoled the death of Vidyawati Jain, mother of former MP and BJP in-charge Himachal Pradesh, Satpal Jain. Badal visited the cremation ground today and placed wreath on the body of Vidyawati, who passed on Sunday evening after brief illness at PGI. Besides Badal and Dhumal, health minister Himachal Pradesh Rajiv Jindal, Punjab cooperation minister Captain Kanwaljit Singh, deputy commissioner Rahul Bhandari and SSP R.S. Khattra too were present. Vidyawati is survived by four sons...

12 May, 2008

हिमाचल के लोगों की हर क्षेत्र में है अपना अलग पहचान : कमला

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
May 12, चंडीगढ़-हिमाचल सभा पलसोरा सेक्टर 56 चंडीगढ़ के 11 वां स्थापना दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल मूल के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल पार्टी मामले के प्रभारी सत्यपाल जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से जानी जाती है। हिमाचल प्रदेश के दौरा करने पर इस बात का अहसास हुआ कि वास्तव में हिमाचल के लोग देवलोक के निवासी हैं। हिमाचल के प्रत्येक गांव, कस्बा व शहर में पूरे प्रदेश की संस्कृति की झलक मिलती है। देश के महान ग्रंथों में लिखा गया है कि हिमाचल के सुन्दर पाहड़ियों पर देवताओं ने अपने चरण रखे और इस धरती पवित्र किया यह बात हिमाचल के दौरा करने पर उन्होंने महसूस हुई कि वास्तव में ही हिमाचल देवभूमि है।
     उन्होंने कहा कि आज वे हिमाचल के भाजपा के प्रभारी और वहां इस पार्टी की सरकार है। वह हिमाचल की समस्याओं को वहां की वर्तमान सरकार के पास रखेंगे तथा उनका समाधान करने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे और चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों के हर दुख सुख में उनका साथ देंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा की चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कमला शर्मा ने कहा कि वह हिमाचल के लोगों की बहुत मान सम्मान करती हैं। हिमाचल की जीवन शैली व संस्कृति में साधारण पन की झलक आज भी साफ दिखाई देती है। ...

08 May, 2008

महिला आरक्षण विधेयक पास करवाए केंद्र : जैन

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
May 08, 12:32 am, शमला : भाजपा के प्रदेश मामलों के प्रभारी सतपाल जैन ने यूपीए सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण विधेयक को जुलाई में शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में पास किया जाए, ताकि अगले लोकसभा और राज्यसभा चुनाव महिला आरक्षण के आधार पर हो सकें। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हमीरपुर लोकसभा उपचुनाव रिकार्ड मतों से जीतेगी और उनका लक्ष्य हर बूथ पर कांग्रेस को शिकस्त देने का है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
     जैन ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में है और सरकार को इस विधेयक को पास करने में गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। कुछ लोग ओबीसी और अल्पसंख्यक को आरक्षण का बहाना लेकर इस बिल का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस पर बाद में भी बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जुलाई के संसद के मानसून सत्र में इस बिल का समर्थन करेगी। भाजपा महिला आरक्षण की समर्थक है और हिमाचल में तो सरकार ने स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे दिया है।
     जैन ने दावा किया कि हमीरपुर लोकसभा उपचुनाव को भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। उपचुनाव भाजपा ने नहीं थोपा है। यह चुनाव तो होना ही था, क्योंकि प्रेम कुमार धूमल को प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहती थी। उपचुनाव में यूपीए सरकार के चार साल की नाकामी और प्रदेश सरकार के चार माह में हुआ विकास मुद्दा है। भाजपा की लड़ाई कांग्रेस के साथ है मगर कांग्रेस की लड़ाई किसके साथ है वही जाने।

भाजपा वंशवाद के खिलाफ
प्रदेश भाजपा प्रभारी सतपाल जैन ने कहा कि भाजपा वंशवाद के खिलाफ थी, है और रहेगी। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को लोकसभा उपचुनाव में उतारना वंशवाद नहीं हैं, क्योंकि वह काफी साल से पार्टी में सक्रिय रहे हैं और कई चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वंशवाद वह है जिसमें पार्टी में कोई योगदान न हो और सीधे चुनाव में उतर जाते हैं जैसा कांग्रेस में होता है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि राहुल गांधी का क्या किसी भी फील्ड में क्या योगदान है।

विवेकानंद ट्रस्ट में पारदर्शिता
सतपाल जैन का कहना है कि विवेकानंद ट्रस्ट में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहा है। इसे लेकर शांता कुमार को 'अंडर हैंड' कोई डील नहीं कर रहे हैं। इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। अगर उन्हें कोई शंका है तो उसे सामने रखें। ट्रस्ट की गतिविधियां पूरी तरह से पारदर्शी हैं और वीरभद्र सिंह आरटीआई के तहत या फिर विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से सारी जानकारी ले सकते हैं।

Jain defends choice of Anurag

TribuneIndia.com
Satya Pal Jain [Image Courtesy: TribuneIndia.com]
Shimla, May 7: Defending the move to field Anurag Thakur as the BJP candidate from Hamirpur, the BJP said today that it was certainly not a case of 'parivarvad' and the Congress had no moral right to rake up the issue.
     Addressing a press conference here today, Satya Pal Jain, in charge of party affairs in Himachal, said Anurag had been fielded not because he happened to be the son of Chief Minister P.K. Dhumal but because he had worked for the party and made contribution in promoting cricket in the state.
     Jain said it was the unanimous decision of the party to field Anurag, who would win by a record margin. ...

03 May, 2008

चुनाव प्रचार में जुट जाएं कार्यकर्ता : जैन

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
May 03, बिलासपुर । बिलासपुर में शनिवार को सदर भाजपा की बैठक प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन ने चुनावी रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश तो दिए ही, लेकिन साथ में बिलासपुर जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत चुनाव प्रचार में जुट जाने की सलाह दी। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सतपाल जैन ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कभी अन्न को बाहरी देशों में भेजने वाले देश में अब खाद्यानों का आयात करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ाने के लिए प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार ही जिम्मेदार है। अब वह किस मुंह से जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी। अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे व साथ ही केंद्र में मनमोहन सरकार की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ...

01 May, 2008

दिल्ली का रास्ता साफ करेगी अनुराग की जीत : धूमल

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
May 01, 01:50 am
हमीरपुर : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की जीत केंद्र में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ करेगी। उसी से वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। यह दावा बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के नामांकन भरने से पूर्व हमीरपुर के गांधी चौक पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से गरीब तबका भूखे पेट सोने के लिए मजबूर है। पूर्व वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में देश में गरीब वर्ग को मुफ्त राशन देने के साथ दुनिया के 40 देशों को खाद्यान्न निर्यात किया जाता था। अब केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में खाद्यान्न की कमी पैदा हो गई है। वीरभद्र सरकार ने बिना बजट सस्ता राशन दिया था।...
   ... भाजपा के प्रदेश प्रभारी सत्यपाल जैन ने कहा कि अनुराग को पार्टी ने टिकट उनकी योग्यता के आधार पर दिया है। कांग्रेस को टिकट आवंटन में वंशवाद के आरोप लगाने से पूर्व इस बात का जवाब देना चाहिए कि राहुल गांधी में राजीव-सोनिया का पुत्र होने के अलावा क्या खासियत है। नवजोत सिंह सिद्धू, स्मृति ईरानी, कीर्ति आजाद, चेतन चौहान, हेमा मालिनी, धर्मेद्र सरीखे भाजपा नेताओं के नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कला, खेल, शिक्षा व संस्कृति में देश का नाम ऊंचा करने वालों का सम्मान करती है। उन्होंने योग्य लोगों को खुला आमंत्रण दिया कि वह भाजपा टिकट के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन दल है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उसे नकार चुकी है ...