Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

13 January, 2008

राज्यसभा में शांता की ताजपोशी तय : जैन

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Jan 13, ऊना। भाजपा के प्रदेश मामलों के प्रभारी सतपाल जैन ने कहा कि प्रदेश में रिक्त हुई राज्यसभा की सीट पर वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार की ताजपोशी तय है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद उनकी ताजपोशी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में ऊना जिले को भी शीघ्र ही प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उनकी मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं से बातचीत हुई है। प्रदेश में सीपीएस व पीएस की तैनाती नहीं होगी, बोर्ड और निगमों में टिकट का त्याग करने वाले वरिष्ठ नेताओं का तरजीह दी जाएगी। सतपाल जैन ने शनिवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में एक समन्वय समिति का भी गठन किया जाएगा जो सरकार और संगठन के बीच तालमेल रखने में मुख्य भूमिका निभाएगी। ...
     ... केंद्र स्तर पर भी प्रदेश सरकार की कार्यो का मूल्यांकन होगा। प्रत्येक साल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं सरकार के काम की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र राणा, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, नरेंद्र शर्मा, कैप्टन मंगत राम, मक्खन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

12 January, 2008

स्टेट नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
Jan 12, धर्मशाला; 11वीं विस के नवनिर्वाचित 67 विधायकों ने शुक्रवार को विस के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण की। विस के कार्यवाहक अध्यक्ष रिखी राम कौंडल ने सभी विधायकों-मंत्रियों को शपथ दिलवाई। रिखी राम को प्रो टीम स्पीकर बनाए जाने के चलते पहले ही शपथ दिलवाई जा चुकी है। नवनिर्वाचित विधायकों में से नौ ने अंग्रेजी में व अन्यों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। पहली मर्तबा शिमला से बाहर धर्मशाला में विधायकों को शपथ दिलवाई गई।...
      ... विशेष दर्शक दीर्घा में सांसद चंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व मंत्री मोहन लाल को इसी दीर्घा में बैठकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम देखना पड़ा।

07 January, 2008

हरियाणा व चंडीगढ़ में मानवाधिकार आयोग जरूरी

जागरण याहू (Jagran.Yahoo.com)
9Jan 07, चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: पंजाब स्टेट ह्यूंमन राइट कमीशन के चेयरमैन जस्टिस आरएस मोंगिया ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता नितांत आवश्यकता है। वह रविवार को ग्लोबल ह्यूंमन राइट कौंसिल द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। ...
...विशेष अतिथियों में शामिल वरिष्ठ एडवोकेट एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने लगातार बढ़ते मानव अधिकार हनन के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा इसमें राज्य सरकारे व पुलिस प्रशासन संजीदा नहीं है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह चाहल ने कहा कि गुलामी के समय में जो कष्ट लोगों ने सहे वह गुलामी के कारण थे मगर स्वतंत्र भारत में मानव अधिकारों के हनन अधिक कष्टकारी है। ...

हिमाचल मंत्रिमंडल आज लेगा शपथ

नवभारत टाइम्स.कॉम
9 Jan 2008, शिमलाः हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के 10 दिन बाद बुधवार को राजभवन में उनका मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा।
     गौरतलब है कि मंत्रिमंडल की संरचना के बारे में बीजेपी हाइकमान से विचार-विमर्श करने के बाद धूमल मंगलवार को शिमला वापस लौटे हैं।
     प्रदेश बीजेपी प्रभारी सत्यपाल जैन से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि मंत्रियों के नामों पर अभी अंतिम निर्णय नहीं किया गया है।