Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

10 November, 2007

बढ़ती मंहगाई के लिए कांग्रेस की गलत नीतियां जिम्मेदार- जैन

ThatsHindi.OneIndia.in
चंडीगढ़ 10 नवम्बर.वार्ता. पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी सत्यपाल जैन ने देश में बढ़ती मंहगाई के लिए केंद्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन.संप्रग. सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। श्री जैन ने आज यहां विश्वकर्मा दिवस पर मजदूर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की जनविरोधी .मज़दूर विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों तथा बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और उसका जीना दूभर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग. सरकार ने केन्द्र में अपने कार्यकाल में आवश्यक बस्तुओं की न तो कमी होने दी और न ही इनके दाम बढ़ने दिए। देश के अनाज भंडार लबालब भरे थे लेकिन मौजूदा सरकार में अनाज विदेशों से आयात किया जा रहा है। जैन ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नीतियों से पूंजीपतियों को ही केवल फायदा हो रहा है। वे और अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने मज़दूरों से ऐसी सरकार को उखाड़ फैं कने की भी अपील की।