Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

12 October, 2007

राष्ट्रपति शासन के तहत हों हिमाचल में चुनाव : भाजपा

राष्ट्रीय सहारा
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा को तुरन्त भंग कर राष्ट्रपति शासन के तहत राज्य में �'निष्पक्ष'� चुनाव कराने की मांग की है। प्रदेश में नवम्बर और दिसम्बर में दो चरणोें में चुनाव निर्धारित होने हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रभारी सत्यपाल जैन ने बताया �"�किसी भी परिस्थिति में विधानसभा अगले दो महीनों में भंग हो जाएगी। यह बेहतर होगा कि विधान सभा को तत्काल भंग कर दिया जाए तथा राष्ट्रपति शासन के अन्तर्गत निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया जाए।"��
     श्री जैन ने यघपि कहा कि वह ऐसा चाहते हैं कि लेकिन यह उनकी पार्टी की �'शर्त'� नहीं है। प्रदेश में नेतृत्व के सवाल पर जैन ने कहा कि इस मामले पर पार्टी में भ्रम की कोई स्थिति नहीं है। सही समय पर पार्टी स्वयं इस आशय का निर्णय लेगी। प्रदेश में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 68 सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।