Home        Biography      In News        Videos        Work as MP        MPLADS      City Beautiful      Downloads       Write to me

07 June, 2007

चंडीगढ़ के सांसद पर कोष के दुरुपयोग का आरोप

Samachar.Boloji.com
चंडीगढ़, 7 जून: चंडीगढ़ के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांसद विकास कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि पवन बंसल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के लिए सांसद विकास कोष से धन का आवंटन किया है।
     बंसल चंडीगढ़ से तीन बार सांसद रहे चुके हैं। पिछले माह उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कंगड़ा जिले में स्थित चमुंडा देवी मंदिर में एक सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 8 लाख रुपए दिए थे। भाजपा का कहना है कि सांसद कोष अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्योक के लिए बनाया गया है। ऐसे में बंसल द्वारा सांसद विकास कोष से किसी दूसरे राज्य के लिए धन जारी करना गलत है। देश के सांसदों कोअपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए हर साल दो करोड़ रुपए का अनुदान मिलता है। इसके लिए जारी दिशा निर्देशों में कोष के धन को दूसरे क्षेत्रों या अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किसी गैर विकास के कार्यों में खर्च करने पर रोक लगाई गयी है।
     भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के लिए मिले धन का दूसरी जगह पर कथित दुरुपयोग के जांच करने की मांग की। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सत्यपाल जैन ने कहा कि वे इस मामले को संसद में उठाएंगे और सदन की समिति को भी इस बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा किसांसद विकास कोष बंसल का कोई व्यक्तिगत धन नहीं है, जिसे वे जहां चाहें, खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कई विकास कार्य पड़े हुए हैं, जिसके लिए मंत्री धन मुहैया नहीं करा रहे हैं।